भाजपा नेता ने मायावती को लेकर एक विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारे में सनसनी मचा दी है। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने एक विवादित बयान देकर मायावती की तुलना वेश्या से की है।
जो सपना काशीराम ने देखा था उस सपने को मायावती चूर-चूर कर रही हैं। मायावती को अपने बयान में नेता ने वेश्या से भी बद्दतर चरित्र का बताया है। दयाशंकर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मायावती दिन में जो टिकट 1 करोड़ का बेचती हैं। वही टिकट अगर कोई दो करोड़ का चाहे तो उसे दे देती हैं।
WATCH: UP BJP VP Dayashankar Singh uses derogatory language against BSP Chief Mayawati, compares her to a prostitutehttps://t.co/vic0uDhbkq
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2016
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भाजपा नेता के आपत्तिजनक बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा के नेता बसपा के जनाधार से बौखला गए हैं। ऐसे बयान भाजपा और उनके नेताओं की हताशा को दिखाता है।
These kind of derogatory statements show that BJP is frustrated with the growing public support for BSP: Mayawati pic.twitter.com/oOxu4DnCLy
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2016
बसपा प्रमुख मायावती पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर राज्यसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत पीड़ा हुई है कि किसी भाजपा के सदस्य ने मायावती के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि इस बयान के बाद मायावतीजी से हमने दुख जाहिर हम इस मामले को देखेंगे और मैं बताना चाहूंगा कि हम मायावती के साथ हैं।
I am personally hurt that a BJP party person used such derogatory words against Mayawati: Arun Jaitley in RS
— ANI (@ANI_news) July 20, 2016
I should tell Mayawati ji that the party shares her grief over this issue, I will look into this matter, we stand with her: Arun Jaitley
— ANI (@ANI_news) July 20, 2016
भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहा कि दयाशंकर की तरफ से दिए गए बयान के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर उनके बयान में कुछ भी गलत पाया जाता है तो पार्टी उसी अनुसार कार्रवाई करेगी।
I don't know what he(Dayashankar) has said. If anything objectionable is found, party will deliberate on it:BJP UP party chief Keshav Maurya
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2016
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहा कि मैं मानना है कि मायावती पर की गई टिप्पणी गलत है और मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
I think this is wrong and I apologise. Such words shouldn't be used: BJP UP party chief Keshav Maurya on Dayashankar pic.twitter.com/RiPMorkwHB
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2016
उन्होंने कहा कि हम दयाशंकर सिंह से माफी मांगने के लिए कहेंगे, अगर वो माफी नहीं मांगते हैं तो हम उनपर कार्रवाई करेंगे।
We have asked him to apologise for his remarks. If he does not apologise, we will take action: Keshav Maurya on UP BJP VP Dayashankar Singh
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2016