फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू होगी भाजपा की रथ यात्रा, 17000 किमी, 403 सीटों का लक्ष्य

Fri, 04 Nov 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : indian express
विज्ञापन
जिस समय यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का चुनावी रथ लखनऊ की सड़कों पर रफ्तार पकड़ने की तैयारी कर रहा था तभी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी की परिवर्तन यात्राओं को रवाना करने के लिए पूजा पाठ कर रहे थे। प्रदेश कार्यालय से सभी रथ उन जिलों के लिए रवाना किए गए जहां जहां रथयात्रा निकाली जानी हैं। 
विज्ञापन


चार चरण में चलने वाली इस रथ यात्रा का पहला चरण सहारनपुर से शुरू होगा। लखनऊ की सड़कों पर समाजवादी पार्टी की रथयात्रा और लाखों की भीड़ के शोर के बीच भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा खामोशी में दबकर रह गई। आइए हम आपको बताते हैं क्या है इस परिवर्तन यात्रा की खास बातें। 

समाजवादी पार्टी की रथयात्रा से अलग यह रथ यात्रा 50 दिनों में राज्य के 403 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर कुल 17 हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी। 
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहारनपुर में हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा का आरंभ करेंगे। इसके बाद 6 नवंबर को झांसी से, 8 को सोनभद्र और 9 नवंबर को बलिया से यह परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद चारों यात्राएं राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए 24 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगी। जहां प्रधानमंत्री मोदी एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।

विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी ताकत झोंकने में लगी भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद छह मंडलों में एक एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह सोनभद्र और बलिया की रैलियों को संबोधित करेंगे। 

गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और यात्रा संयोजक महेन्द्र सिंह ने सहारनपुर के लिए निकले रथ को पूजा पाठ के बाद रवाना किया। तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भाजपा के ये रथ राज्य की तमाम विधानसभाओं में यात्रा के दौरान भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। 

इन हाइटेक रथों पर प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा, उमा भारती के अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्यो की तस्वीरें लगी हैं। 

पूर्ण बहुमत, संपूर्ण विकास, भाजपा पर विश्वास के नारे के साथ निकले इन रथों में बड़ी बड़ी एलईडी लगाई गई हैं। यात्रों के दौरान राज्य की 380 विधानसभाओं में स्‍थानीय जनता के साथ बैठक के अलावा 36 क्षेत्रों में बड़ी रैलियां भी की जाएंगी। जिनमें स्‍थानीय नेताओं के साथ केंद्र के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर वोट मांगेगी भाजपा

पार्टी प्रवक्ता चंद्र मोहन ने बताया कि रथ यात्राओं को सफल बनाने के लिए पार्टी ने 10 हजार से ज्यादा परिवर्तन सार्थियों की नियुक्ति की है। इसके अलावा यात्रा के दौरान 50 हजार से ज्यादा परिवर्तन चौपाल लगाए जाएंगे, जिनमें राज्य के एमपी, एमएलए और अन्य स्‍थानीय नेता लोगों को पार्टी की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री मोदी की सफलताओं की जानकारी देंगे। यात्रा की पल पल की जानकारी सोशल मीडिया पर अपडेट की जाएगी। 

एयर कंडीशन रथों में 15 लोगों के बैठने की व्यवस्‍था है। इसके अलावा हाइड्रोलिक एलेविटर के अलावा तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। रथ यात्रा के दौरान 15 गाड़ियां हर समय उनके साथ चलेंगी।

बताया जा रहा है कि अमित शाह के साथ शनिवार को रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाते समय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केशव मौर्या, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, संजीव बालियान, सांसद हुकुम सिंह आदि मौजूद रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें