फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध: लंबे कोविड संक्रमण से हो सकती है पैरों में खून जमा होने की समस्या, एक मिनट खड़े रहने पर ही दिखता है असर

Sun, 13 Aug 2023 07:33 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अन्य शोध भी बताते हैं कि लंबे समय तक कोविड संक्रमण से उबरने वाले कई तरह की समस्याओं के शिकार हो जाते हैं, तंत्रिका तंत्र पर प्रतिकूल असर होना भी शामिल है। इसमें गड़बड़ी से हृदय गति, रक्तचाप, श्वसन और पाचन आदि पर गहरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबा कोविड संक्रमण झेलने वाले लोगों को बाद में कई तरह की समस्याएं होने की बात सामने आती रही है लेकिन अब लैंसेट में प्रकाशित एक ताजा शोध में बताया गया है कि इसकी वजह से पैरों में खून जमा होने की समस्या भी हो सकती है।

विज्ञापन


इस शोध में बकायदा एक केस का हवाला दिया गया है जिसमें 33 वर्षीय एक मरीज के लिए एक मिनट भी खड़ा रहना मुश्किल हो गया है। शोध में बताया गया है कि एक मिनट खड़े रहने पर ही इस व्यक्ति के पैरों का रंग नीला पड़ने लगता है। अगर वह 10 मिनट खड़ा रह जाए तो शरीर का अधिकांश खून पैर की नसों में जमा हो जाता है। पैरों में खून जमा होने की इस बीमारी को एक्रोसायनोसिस कहा जाता है।

असामान्य रूप से बढ़ जाती है हृदय गति
शोध में बताया गया है कि उक्त रोगी को पोस्टुरल ऑर्थोस्टैटिक टैचीकार्डिया सिंड्रोम (पीओटीएस) से पीड़ित पाया गया। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसके कारण खड़े होने पर हृदय गति असामान्य रूप से बढ़ जाती है। अन्य शोध भी बताते हैं कि लंबे समय तक कोविड संक्रमण से उबरने वाले कई तरह की समस्याओं के शिकार हो जाते हैं, तंत्रिका तंत्र पर प्रतिकूल असर होना भी शामिल है। इसमें गड़बड़ी से हृदय गति, रक्तचाप, श्वसन और पाचन आदि पर गहरा असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें