फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू: वेतन नहीं मिला तो कर्मचारियों ने गायब कर दिया 89 लाख रुपए का सोना, जांच के बाद 9 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 04:25 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, बंगलूरू

सार

बंगलूरू में कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला तो 89 लाख रुपए का सोना चुराया। जांच के बाद पुलिस ने 9 लोगों की गिरफ्तारी की है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
हथकड़ी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू शहर की एक निजी कंपनी में कार्यरत नौ लोगों को सोने की छड़ों और आभूषणों की कथित चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब नागरथपेट मेन रोड पर स्थित निजी सोने की कंपनी के मालिक ने 12 मई को हलासुरु गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में पुलिस को क्या पता चला?

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार कंपनी में पिछले छह महीनों से सोने और चांदी का काम करने के लिए कार्यरत नौ श्रमिकों ने कथित तौर पर 11 मई की रात को परिसर से सोने की छड़ें और आभूषण चुरा लिए और फरार हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने कई एंगल से पूछताछ करके विश्वसनीय जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने पता चला कि नौ मजदूर बंगलूरू से विशाखापत्तनम होते हुए ट्रेन से पश्चिम बंगाल जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- घुसपैठ पर केंद्र सख्त: जनसांख्यिकीय बदलावों पर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन, जस्टिस नावलेकर होंगे अध्यक्ष

आभूषणों के साथ पुलिस ने गिरफ्तर किया?
इस सूचना के आधार पर, 13 मई को पुलिस ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक रेलवे स्टेशन के पास से नौ श्रमिकों को चोरी किए गए सोने के बिस्कुट और आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें-  Bengal: फलता हिंसा मामले में बढ़ी टीएमसी नेता जहांगीर खान की मुश्किलें, कलकत्ता हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत वापस ली

क्यों चोरी किया?

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि विस्तृत पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि उन्होंने चोरी इसलिए की क्योंकि उन्हें नियमित रूप से वेतन नहीं मिल रहा था और वह आसानी से पैसा कमाना चाहते थे।नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने कुल 618 ग्राम सोने की छड़ें और 89 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें