फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म केस: कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, न्यायिक जांच की उठाई मांग

Fri, 12 Mar 2021 05:34 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और उन्नाव में 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर कांग्रेस ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री व अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, सबसे बड़ा दुख चुप्पी पर होता है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई
उत्तर प्रदेश से सांसद हैं आपने क्यों आंखों पर पट्टी बांध ली है। क्या सत्ता का सुख और लोभ हमारी महिलाओं की पीड़ा और उनकी सुरक्षा से बढ़कर है। सुप्रिया ने कहा, कांग्रेस मांग है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच हो और इस बेटी के परिवार के साथ न्याय होना चाहिए। उसे उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, सीएम योगी आदित्यनाथ के मुंह से एक शब्द नहीं फूटता है। गृहमंत्री भी चुप हैं और प्रधानमंत्री बिल्कुल चुप रहते हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के दमन और अपराध को सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें