फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म केस: सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटना मामले की जांच के लिए दो हफ्ते का और दिया समय

Mon, 19 Aug 2019 12:08 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म केस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता और उसके वकील के सड़क दुर्घटना मामले की जांच पूरी करने के लिए सीबीआई को 2 सप्ताह का और समय दिया।  इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को दुर्घटना में घायल वकील की चिकित्सा खर्च के लिए पांच लाख रुपये का अंतरिम मुआवजा देने का भी निर्देश दिया। 

विज्ञापन


सीबीआई ने उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता और उसके वकील के बयान दर्ज किए जाने की बात कहते हुए जांच पूरी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से चार सप्ताह का समय मांगा। अदालत को बताया गया कि पीड़ित के वकील की हालत गंभीर बनी हुई है।

न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की एक पीठ ने सीबीआई की चार सप्ताह का समय और देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह व्यवस्था दी। सीबीआई ने पीड़िता और उसके वकील के बयान अब तक दर्ज ना हो पाने का हवाला देते हुए अदालत से चार सप्ताह का समय और मांगा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें