फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में 61,000 मामले, मॉल और धार्मिक स्थलों को खोलना जल्दबाजी: विशेषज्ञ

Sat, 06 Jun 2020 03:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
unlock 1.0 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लंबे लॉकडान के बाद भारत विभिन्न सेक्टर को खोलने की दिशा में बढ़ रहा है, ऐसे में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले डराने वाले हैं। पिछले एक हफ्ते में 61,000 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हालात बेकाबू हुए तो लॉकडाउन फिर से लागू करना पड़ सकता है। साथ ही कहा कि ऐसी स्थिति में शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थलों को खोलना जल्दबाजी होगा।

विज्ञापन


भारत में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 9,851 नए मामले आए और 273 लोगों की मौत हो गई। मशहूर फेफड़ा सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि इस समय लोगों का खुद पर लॉकडन लागू कर घरों में रहना अहम होगा। उन्हें चार नियमों का पालन करना चाहिए। बिना जरूरत बाहर नहीं जाना चाहिए, हमेशा मास्क पहनें, दूरी का ध्यान रखें और हाथ धोते रहें।

 


फोर्टीस अस्पताल वसंतकुंज के डॉ. विवेक नांगिया ने कहा कि तेजी से बढ़ते मामले चिंता का कारण हैं। ऐसे में मॉल और धार्मिक स्थलों को खोलना जल्दबाजी होगी। क्योंकि वहां जमावड़ा होगा और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें