फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : रेलवे 50 फीसदी यात्रियों के साथ लोकल ट्रेन सेवा शुरू करेगा

Mon, 02 Nov 2020 07:53 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चलते देश भर में ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं थीं। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील देने के साथ ही राज्य अपने यहां की स्थिति को देखते सेवाओं को धीरे-धीरे दोबारा शुरू कर रहे हैं। भारतीय रेलवे पश्चिम बंगाल में ट्रेनों के संचालन को मंजूरी देने की योजना बना रहा है। राज्य सरकार के साथ बैठक के बाद रेलवे अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

रेलवे पश्चिम बंगाल में लोकल ट्रेन सेवाओं को 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ कोरोना बचाव संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए दोबारा शुरू करने की योजना बना रहा है।
 


अधिकारियों ने बताया कि बंगाल में लोकल ट्रेन सेवाओं का परिचालन 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ शुरू किया जाएगा। यात्रा के दौरान कोविड-19 सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। ट्रेनों का संचानल कब होगा इसपर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।  रेलवे अधिकारी ने बताया कि बंगाल में लोकल ट्रेन का परिचालन 10 से 20 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ शुरू किया जाएगा। इसे बाद में बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक कर दिया जाएगा ताकि संक्रमण के फैलने से रोकने संबंधी सभी नियमों का पालन किया जा सके। 
विज्ञापन

 

बता दें कि इस बाबत कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को चिट्ठी लिख चुके हैं। रेल मंत्री को चिट्ठी लिख कर कांग्रेस नेता ने राज्य में दोबारा से लोकल ट्रेनों के संचालन को शुरू करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें