11:39 AM, 08-Jun-2020
अनलॉक-1 में आज खुल गए मंदिर-मस्जिद, महाकाल से लेकर द्वारकाधीश तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर को सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पहले दिन बाबा के दर्शन के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। हालांकि भोपाल में मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे के भीतर राज्य में 24 लोगों की मौत हुई है। इस वजह से धर्मस्थल खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।