फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने की दो दिन की हड़ताल करने की घोषणा 

Wed, 10 Feb 2021 04:07 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी हड़ताल पर - फोटो : ani
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों के नौ संगठनों के शीर्ष निकाय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने मार्च 2021 में दो दिनों की हड़ताल का आह्वान किया है। फोरम ने सरकारी क्षेत्र के दो बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में यह हड़ताल बुलाई है। इसकी वजह से मार्च के मध्य में लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए, क्योंकि 13 मार्च को महीने के दूसरे शनिवार का अवकाश है जबकि 14 मार्च रविवार है। फोरम ने 15 मार्च से दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। जिसका मतलब हुआ कि 15 मार्च सोमवार और 16 मार्च मंगलवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

ऑल इंडिया बैंक एंप्लायज एसोसएिशन के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने बताया कि फोरम की मंगलवार को हुई बैठक में बैंकों के निजीकरण के सरकार के फैसले का विरोध स्वरूप हड़ताल करने का फैसला हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें