कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पहली बार परिसर में लगे पेड़ों की गिनती शुरू की है। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां इसकी जानकारी दी। सात अगस्त से शुरू हुई इस कवायद के तहत 58 एकड़ में फैले विश्वविद्यालय परिसर में स्थित पेड़ों की गिनती जीपीएस मैपिंग की सहायता से की जा रही है। उनकी वीडियोग्राफी के बाद पेड़ों पर नंबर भी डाले जा रहे हैं ताकि उनका रिकॉर्ड रह सके।
एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मुख्य भवन के आस-पास के इलाकों में लगे पेड़ों की मैपिंग प्रक्रिया के जरिए गिनती की जा रही है। इस कवायद का मकसद पेड़ों की अवैध कटाई रोकना है। विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार यह कवायद की जा रही है। इसके तहत परिसर को अलग-अलग जोन में बांट कर हर जोन में लगे पेड़ों की वीडियोग्राफी की जा रही है। यह कवायद शुरू होने के बाद अब तक कहीं से पेड़ कटने की खबर नहीं मिली है।