फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Gadkari: पूर्वोत्तर को गडकरी की सौगात, कहा- 2024 तक तीन लाख करोड़ की सड़क परियोजनाएं पूरी होंगी

Fri, 11 Nov 2022 05:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में 2024 तक लगभग तीन लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि भू अधिग्रहण और वन मंजूरी के मुद्दों को राज्यों द्वारा समय से हल किया जाता है, तो पूर्वोत्तर को वर्ष 2024 में दो लाख करोड़ रुपये की एक और सड़क परियोजना मिल सकती है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि हम पूरी हो चुकी, जारी और आगामी सड़क परियोजनाओं को शामिल करें, तो इसका कुल मूल्य करीब तीन लाख करोड़ रुपये होगा। ये सभी परियोजनाएं वर्ष 2024 तक पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बड़ी सड़क परियोजनाओं के अलावा पूर्वोत्तर में रोपवे, पुल, परिवहन और राजमार्ग के यात्रियों के लिए सुविधा केंद्र से जुड़ी कई परियोजनाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें