फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के हाथों हुईं हत्याओं को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश न करें: नायडू

Sat, 01 Jul 2017 10:06 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : india samwad
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने भीड़ के हाथों लोगों की हत्या को सांप्रदायिक रंग देने पर नाराजगी जताई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भीड़ के हाथों की जाने वाली हत्याों को बर्बर और निंदनीय करार दिया है। साथ ही ये भी अपील की कि इस तरह की वारदातों को राजनीतिक या सांप्रदायिक रंग न दिया जाए।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी गुजरात में ये बोल चुके हैं कि गौरक्षा के नाम पर किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं है। इस बीच नायडू ने कानून के रखवालों को हिदायत दी कि वे गैरकानूनी ढंग से हत्या करने वालों के खिलाफ हर सख्त कदम उठाएं। उन्होंने ये भी संदेश दिया कि हमे धर्म के नाम पर नहीं खेलना चाहिए और न ही समाज के टुकड़े करने चाहिए।

नायडू ने पीएम मोदी के संदेश को याद दिलाया कि किसी को गौ रक्षा के नाम पर कानून अपने हाथों में लेने का हक नहीं है। साथ ही सभी को एक-दूसरे के भावनाओं से भी न खेलें, क्योंकि इस तरह की घटनाओं से समाज का नाम खराब होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें