फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 से ठीक हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बिहार चुनाव प्रचार के दौरान हुई थीं संक्रमित

Thu, 12 Nov 2020 08:58 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना वायरस महामारी से ठीक हो चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 टेस्ट में उनका रिजल्ट निगेटिव आया है और अब वो इस महामारी से उभर चुकी हैं।

विज्ञापन


 

स्मृति ईरानी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरा कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। मैं सभी लोगों को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की और दुआएं मांगी। बता दें कि 28 अक्तूबर को स्मृति ईरानी कोरोना वायरस की चपेट में आई थीं और उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था।

बता दें कि बिहार चुनाव के दौरान स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने गोपालगंज में चुनावी सभा की थी। भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इनमें से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें