फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMIM और TRS पर स्मृति ईरानी ने साधा निशाना, कहा - अवैध घुसपैठियों के साथ खड़ी हैं पार्टियां

Wed, 25 Nov 2020 12:47 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एआईएमआईएम और टीआरएस पार्टी पर अवैध घुसपैठियों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया है। हैदराबाद में स्मृति ईरानी ने कहा कि हमें घुसपैठियों से आम भारतीयों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करनी होगी। एआईएमआईएम और टीआरएस आम भारतीयों के साथ नहीं, बल्कि अवैध घुसपैठियों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन



स्मृति ईरानी ने कहा कि ये दोनों पार्टियां इसलिए अवैध घुसपैठियों के साथ खड़ी हैं ताकि उनके द्वारा अपना राजनीतिक हित साध सके। इन दोनों पार्टियों को जनता को इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि वो ऐसे क्यों कर रही हैं। 



इसके अलावा लव जिहाद पर स्मृति ईरानी ने कहा कि अगर कोई सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाती है तो कि महिलाएं आपराधिक और धोखेबाजी से रिश्तों में नहीं आई हैं, तो इस कदम की सराहना भारतीयों को नहीं करनी चाहिए। मेरी लोगों से अपील है कि वो इसे इसी दृष्टिकोण से देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें