फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के अस्पताल से केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक को मिली छुट्टी, दुर्घटना में हुए थे गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
आयुष मंत्री श्रीपद नाइक - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक को बुधवार को गोवा मेडिकल कालेज और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक दुर्घटना में घायल होने के बाद एक महीने से अधिक समय से उनका यहां इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


दुर्घटना में उनकी पत्नी और एक सहयोगी की मौत हो गई थी। नाईक को 12 जनवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के डीन डॉ शिवानंद बांदेकर ने कहा कि मंत्री को अस्पताल से छुट्टी के बाद घर पर उनका इलाज जारी रहेगा।

नाईक ने कहा कि यदि डॉक्टर अनुमति देंगे तो वह संसद के आगामी सत्र में भाग लेने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह के आधार पर मैं संसद के सत्र में शामिल होऊंगा। मंत्री ने कहा कि अस्पताल में भी वह काम कर रहे थे और उन कागजात पर हस्ताक्षर कर रहे थे जो सदन में पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें