फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: केंद्रीय मंत्री बोले- सरकारी नौकरियों के बारे में बदली सोच, यह सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का अवसर

Wed, 14 Jun 2023 03:12 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।

सार

एक विज्ञप्ति में मंत्री के हवाले से कहा गया है, पहले सरकारी नौकरी पाने के लिए किसी गॉडफादर या प्रभावशाली कनेक्शन की आवश्यकता होती थी। अब यह प्रक्रियाएं बहुत ज्यादा पारदर्शी हैं।
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर। - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरियों के बारे में लोगों की सोच अब बदल गई है और अब यह सत्ता, अधिकार या नियंत्रण नहीं बल्कि सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण का मार्ग बन गया है। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को यह बात कही। यहां आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल नए रंगरूटों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में अधिक सुधार, अधिक कुशल और अधिक न्यायसंगत बनाने के लिए रोजगार मेलों की परिकल्पना की गई है।

विज्ञापन


एक विज्ञप्ति में मंत्री के हवाले से कहा गया है, पहले सरकारी नौकरी पाने के लिए किसी गॉडफादर या प्रभावशाली कनेक्शन की आवश्यकता होती थी। अब यह प्रक्रियाएं बहुत ज्यादा पारदर्शी हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि देश भर में 43 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित किया गया और विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती किए गए नए रंगरूटों को लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र बांटे गए।

बाद में एक अन्य कार्यक्रम में चंद्रशेखर ने यहां मार बेसेलियोस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (Mar Baselios College of Engineering and Technology) में इंटेल के सहयोग से स्थापित एक लैब का उद्घाटन किया। 'न्यू इंडिया फॉर यंग इंडिया' व्याख्यान श्रृंखला के हिस्से के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कौशल क्षमता के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि सरकारी हो या निजी क्षेत्र, औपचारिक या अनौपचारिक क्षेत्र, कौशल क्षमता अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने कहा, प्रौद्योगिकी और कौशल दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं जो भारत के भविष्य को बदल देंगे और यह भारत की प्रौद्योगिकी दशक यात्रा को उत्प्रेरित करेंगे। मंत्री ने छात्रों से कहा कि वे सीखने की प्रक्रिया को नहीं रोकें और कार्यबल में खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए अपने कौशल क्षमता में प्रगति करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें