फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाना: जोशी ने कहा- टीके पर पहले शक करो, भ्रम फैलाओ फिर मांग करो

Fri, 14 May 2021 03:10 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • पीएम को पत्र लिखने वाले विपक्षी नेताओं पर मंत्री का पलटवार
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद वेंकटेश जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना प्रबंधन को लेकर सरकार पर लापरवाही बरतने और मांग के अनुरूप टीका मुहैया न कराने पर विपक्षी नेताओं के प्रधानमंत्री मोदी को लिखे गए पत्र पर सरकार ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने विपक्ष पर दुष्प्रचार के जरिए देश में दहशत का माहौल बनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


जोशी ने कहा, यह वही विपक्ष है, जिसने पहले कोरोना टीके के खिलाफ लोगों को डराया। शुरुआत में कांग्रेस समेत विपक्ष के कई नेताओं ने टीके की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, विपक्ष की नीति है कि पहले शक करो, भ्रम फैलाओ और जिस पर शक करो उसकी मांग करो।

उल्लेखनीय है कि विपक्षी नेताओं ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री पर उनके सुझावों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। पत्र में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को बंद करने और टीके का उत्पादन बढ़ाने की मांग की गई थी। साथ ही कहा कि राज्यों को जरूरत के अनुरूप टीके उपलब्ध नहीं कराए जा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें