केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी
- फोटो : Social Media
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोई भी लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।'