केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। वह कोरोना वायरस से पूरी तरह से संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। गडकरी ने खुद बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि 'मुझे आप सभी को यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के बल पर मैं कोरोना वायरस से ठीक हो चुका हूं।आपके स्नेह के लिए धन्यवाद।'
बता दें कि 16 सितंबर को नितिन गडकरी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। उस दौरान नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा था कि ”कल, मैं कमजोरी महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श लिया। मेरे चेक अप के दौरान, मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं वर्तमान में सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ ठीक हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सावधान रहें और प्रोटोकॉल का पालन करें। सुरक्षित रहें।'
कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देने के बाद से ही नितिन गडकरी हालांकि लगातार ट्विटर पर सक्रिय नजर आ रहे थे। वो तमाम मसलों पर अपनी राय रख रहे थे और अब जब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है तो उन्होंने इसकी जानकारी भी ट्वीट करके ही दी है।