फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी तैयारी: सड़क निर्माण के लिए जनता से धन जुटाएगी सरकार, सालाना देगी छह फीसदी की दर से ब्याज

Wed, 15 Dec 2021 11:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार एक ऐसी योजना पर काम कर रही है जिसके तहत सड़क निर्माण के लिए धन आम जनता से जुटाया जाएगा और इस राशि पर छह फीसदी का सालाना ब्याज दिया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में दी। 
विज्ञापन
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि केंद्र सरकार एक योजना पर काम कर रही है जिसके तहत सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए जनता से धन जुटाया जाएगा। इसके तहत लोगों की ओर से दिए जाने वाली राशि पर उन्हें छह फीसदी ब्याज सालाना आधार पर दिए जाने की योजना बनाई जा रही है। 

विज्ञापन


गडकरी ने कहा, 'हम गरीब और सामान्य लोगों से सड़क परियोजनाओं के लिए पैसे एकत्र करने की एक योजना पर काम कर रहे हैं। इसके तहत जमा की गई राशि पर छह फीसदी की दर से वार्षिक ब्याज दिया जाएगा। यह किसी भी बैंक के मुकाबले अधिक है। इस योजना से लोगों को निश्चित रिटर्न मिलेगा और उन्हें फायदा पहुंचेगा।'

'कोविड के बावजूद सड़क निर्माण में हमने बनाए कई विश्व रिकॉर्ड'
यहां प्रश्न काल के दौरान केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के बावजूद सड़क निर्माण के क्षेत्र में हमारे देश ने कई विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला टनल (सुरंग) का काम 2024 से पहले-पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


'माइनस आठ डिग्री तापमान में काम कर रहे हैं एक हजार श्रमिक'
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक और जेड-मोर टनल का काम अगले तीन महीनों में पूरा हो जाएगा। लेह-लद्दाख क्षेत्र से राष्ट्रीय राजमार्गों को जरूरी सड़कों से जोड़ने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार करगिल के नीचे जोजिला टनल का निर्माण कर रही है और इसका काम तेजी से चल रहा है।

जोजिला टनल के बारे में गडकरी ने कहा कि इसका निर्माण साढ़े तीन साल में पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया, 'मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि इस महत्वपूर्ण टनल के निर्माण का काम साल 2024 से पहले-पहले पूरा कर लिया जाएगा। इस टनल के अंदर लगभग एक हजार श्रमिक माइनस आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में काम कर रहे हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें