फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: जनसभा के बाद बिगड़ी केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबियत

Sat, 30 Dec 2017 08:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, माजुली
विज्ञापन
Nitin Gadkari
विज्ञापन
असम में ब्रह्मपुत्र स्थित दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


वे माजुली को सालाना बाढ़ व भूमि कटाव से बचाने के लिए सुरक्षा परियोजनाओं का उद्घाटन करने यहां आए थे। उन्होंने ब्रह्मपुत्र में माल ढुलाई सेवा को भी हरी झंडी दिखा कर शुरुआत की।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि जनसभा को घंटे भर तक संबोधित करने के बाद गडकरी ने बेचैनी की शिकायत की। मौके पर मौजूद डाक्टरों ने तत्काल उनके ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माजुली के जिला चिकित्सा अधिकारी शशिधर फूकन ने बताया कि मंत्री का ब्लड प्रेशर तात्कालिक रूप से काफी बढ़ गया था। अब वे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें