फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के धरने पर नकवी का तंज, बोले- 'करने में जीरो, धरने में हीरो, करना कुछ नहीं धरना सबकुछ'

Mon, 18 Jun 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने तीन मंत्रियों के साथ एलजी कार्यालय में आठवें दिन भी धरने पर हैं। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में सोमवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आम आदमी पार्टी के धरने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "करने में जीरो, धरने में हीरो, करना कुछ नहीं धरना सबकुछ यह उनकी मानसिकता है। यह उनके प्रति दिल्लीवासियों के भरोसे को खत्म कर रहा है।"



उल्लेखनीय है कि सात दिनों से एलजी कार्यालय में भूख हड़ताल कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत रविवार देर रात बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, अनशन की वजह से उनके शरीर में कीटोन की मात्रा ज्यादा हो गई है। इससे शरीर में कमजोरी आती है और इंसान बेहोश हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के एक डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल लाने के बाद मंत्री की मेडिकल जांच चल रही है। उन्हें डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। उन्हें इंजेक्शन के जरिए कुछ दवाएं भी दी गई हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कोटीन की मात्रा एक-दो दिन में ही बढ़ जाती है, लेकिन मंत्री इतने दिनों से एसी कमरे में थे और योग कर रहे थे, इसलिए उन्हें अब आकर दिक्कत हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें