फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे - मनसुख मंडाविया

Wed, 10 Feb 2021 01:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Union Minister Mansukh Mandaviya - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे। यह दल बुधवार को जापान से रवाना होगा और भारत पहुंचने पर अपने परिवारों से फिर मिल सकेगा। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री मंडाविया ने बताया कि चीन में फंसे एमवी अनास्तासिया पर सवार हमारे 18 नाविक भारत आ रहे हैं। चालक दल आज जापान से रवाना होगा और 14 फरवरी को भारत पहुंचेगा।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही अपने परिवारों के साथ फिर से मिलेंगे। मांडविया ने प्रत्यावर्तन की व्यवस्था के लिए चीन में भारतीय दूतावास और मेडिटेरियन शिप कंपनी के प्रयासों की सराहना की। एक अधिकारी ने बताया कि मालवाहक जहाज एमवी अनास्तासिया सितंबर 2020 में चीन के तट पर फंस गया था।
 

इससे पहले एक अन्य मालवाहक जहाज एमवी जग आनंद के 23 नाविक भी चीन में फंस गए थे, जो 14 जनवरी को भारत पहुंचे। अब 14 फरवरी को चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक अपन देश वापस लौटेंगे।
विज्ञापन


प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक से भविष्य में बड़ा लाभ 
प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक प्रमुख और निजी बंदरगाहों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करेंगे। यह पोर्ट संबंधित भूमि उपयोग को बढ़ावा देगा और इनके टैरिफ के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा। गैर-प्रमुख और निजी बंदरगाहों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए भारत के प्रमुख बंदरगाह और विकसित हो पाएंगे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें