फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष पर हमला: 'संसद में बोलने की जगह रंगीन कपड़े पहनकर बाहर नाटक कर रहे', रिजिजू का तंज; मेघवाल ने भी घेरा

Thu, 05 Dec 2024 01:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को बीआर आंबेडकर को उनका हक नहीं देने और पहले लोकसभा चुनाव में उनकी हार सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि वे विपक्षी दलों के व्यवहार से दुखी हैं। उन्होंने विपक्ष परसंसद के अंदर बोलने के बजाय रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर बाहर नाटक करने का आरोप लगाया। रिजिजू ने कहा कि यह संसदीय परंपरा और संसद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। किरेन रिजिजू के अलावा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल ने भी विपक्ष को घेरा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मैं विपक्षी दलों के व्यवहार से बहुत दुखी हूं। शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से हम चर्चा चाहते हैं। हमने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में सभी विधेयकों, प्रस्तावों और अन्य विषयों पर चर्चा के लिए एक समय तय किया था। लेकिन वे संसद के अंदर बोलने के बजाय रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर बाहर नाटक कर रहे हैं जो संसदीय परंपरा और संसद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। यह कैसा नाटक है जो कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों ने आज किया है। लोकतंत्र में, संसदीय परंपरा में, सदस्यों को संसद में ही बोलना होता है। हम सदन में चर्चा चाहते हैं, लेकिन वे बाहर हंगामा करते हैं।"

कानून मंत्री ने कांग्रेस को घेरा
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को बीआर आंबेडकर को उनका हक नहीं देने और पहले लोकसभा चुनाव में उनकी हार सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ वित्त आयोग के निर्माण का श्रेय भी आंबेडकर को दिया। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि संविधान की बात करने वाली कांग्रेस ने आंबेडकर को कभी वह हक नहीं किया, जिसका वे हकदार थे। 
विज्ञापन


कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दावा किया कि आंबेडर के समर्थकों से कांग्रेस ने मतपत्र पर दो बार मतदान कराया, जिससे उनका वोट अवैध हो गया और उनकी (आंबेडकर) की हार हो गई। उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह से चुनाव हुए आंबेडकर ने चुनाव आयोग को इसे लेकर एक चिट्ठी भी लिखी थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। मेघवाल ने बताया कि चुनाव पैनल में आंबेडकर का प्रतिनिधित्व अब उपलब्ध है।"

केंद्रीय मंत्री ने दावा करते हुए कहा, "आंबेडकर के अलीपुर रोड स्थित आवास को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक स्मारक में बदल दिया था, लेकिन कांग्रेस ने उनके लिए कुछ नहीं किया।" उन्होंने 200 करोड़ रुपये की लागत से आंबेडकर को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र ती स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। अर्जुन राम मेघवाल ने यह भी बताया कि मोदी सरकार ने उद्यम निधि की स्थापना करके अनुसूचित जाति के उद्यमियों की वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कई सारे कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें