फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के मंत्री का दावा: 'पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर 2024 तक बनेगा भारत का हिस्सा'

Sun, 30 Jan 2022 08:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

पंचायती राज मामलों के राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि मोदी आलू-प्याज के दाम कम करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बने हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद संभाल रहे कपिल पाटिल ने कहा है कि 2024 तक पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने देश के लिए ठोस कदम उठाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की तारीफ की।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में शनिवार रात आयोजित एक कार्यक्रम में पंचायती राज मामलों के राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने यह भी कहा कि मोदी आलू-प्याज का दाम कम करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग प्याज जैसी चीजों का दाम बढ़ने पर तो शिकायत करते हैं, लेकिन पिज्जा और मटन (मांस) खरीदने से नहीं हिचकिचाते।

ठाणे जिले की भिवंडी सीट से सांसद पाटिल ने साथ ही कहा कि जरूरी चीजों के मूल्य में वृद्धि का कोई समर्थन नहीं करेगा। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही देश के लिए कुछ उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


'मोदी को हमेशा करते रहने चाहिए देश का नेतृत्व'
उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को देश का नेतृत्व करते रहना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सीएए (संशोधित नागरिकता कानून लानू में), संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए आदि के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने का काम किया है। मुझे लगता है, संभवत: 2024 तक पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा बन जाएगा।’’

'500-600 का पिज्जा खा सकते हैं, लेकिन 10 रुपये का प्याज महंगा है'
पाटिल ने कहा कि लोग 700 रुपये का मांस, 500-600 रुपये का पिज्जा खरीद सकते हैं ‘‘लेकिन 10 रुपये का प्याज और 40 रुपये का टमाटर हमारे लिए महंगा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कीमतों में वृद्धि का कोई समर्थन नहीं करेगा। लेकिन नरेंद्र मोदी आलू-प्याज का दाम कम करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बने हैं। अगर आप इन चीजों का मूल्य बढ़ने के पीछे का कारण समझेंगे तो प्रधामंत्री को दोष नहीं देंगे।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें