नगालैंड के दीमापुर में केंद्रीय मंत्री जॉन बारला ने कहा कि ईसाई समुदाय ने राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया है, लेकिन उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार हैं। यह बात उन्होंने राष्ट्रीय ईसाई परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय के लोगों को एकजुट होना होगा और देश की आजादी से पहले और बाद में, उनके योगदान के बारे में बाताना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, कहा कि ईसाई समुदाय द्वारा निर्मित संस्थानों में पढ़े लोग आईएएस अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर और यहां तक कि राजनेता भी बने हैं।
हम अपने बारे में नहीं बताते, इसलिए सम्मान नहीं
राज्य मंत्री बरला ने कहा, हमें लोगों को यह बताना चाहिए कि हमने देश को क्या दिया है? हम अपना खुद का बिगुल नहीं बजाते हैं, इसलिए हमें सम्मान नहीं मिलता है। उन्होंने कहा, हमने राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया है, लेकिन हमारे चर्च को नष्ट किया जाता है। उन्होंने कहा ईसाई समुदाय देश के लिए खतरा नहीं, लेकिन राष्ट्र निर्माण में सबसे आगे हैं।