फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से पूरी तरह मुक्त हुए सिक्किम और मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के पांच राज्य : जितेंद्र सिंह

Mon, 27 Apr 2020 08:42 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से पांच पूरी तरह से कोरोना वायरस से मुक्त हैं और बाकी तीन प्रदेशों में पिछले कई दिन से इस बीमारी का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने पूर्वोत्तर परिषद, शिलांग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विभिन्न सरकारी निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के पांच राज्यों- सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा पूरी तरह से कोरोना वायरस से मुक्त हैं। इसके अलावा तीन अन्य राज्य- असम, मेघालय और मिजोरम में कोरोना वायरस के क्रमशः आठ, 11 और एक मामले सामने आए थे। सिंह ने कहा कि ये सभी मरीज ठीक हो गए हैं और रविवार रात के बाद से कोई नया मामला नहीं आया है।

उन्होंने क्षेत्र की राज्य सरकारों, मुख्यमंत्रियों और अपने मंत्रालय के अधिकारियों और परिषद को बेहतरीन समन्वय सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी जिससे यह संभव हो सका है। सिंह ने कोरोना वायरस मरीजों की देखभाल और संक्रमण के प्रबंधन के लिए नई स्वास्थ्य परियोजनाओं के संबंध में मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे राज्यों से मिले प्रस्तावों की भी चर्चा की और कहा कि इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें