फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा बोले- हर वर्ग के लिए काम कर रही सरकार, दिल्ली को मिला बजट का फायदा

Fri, 06 Feb 2026 08:50 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि केंद्र सरकार देश की सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। महिलाओं को हर दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है और युवाओं के लिए देश-विदेश में नौकरियों के नए अवसर मिल रहे हैं। सरकार उन्हें नौकरी खोजने वाले से नौकरी देने वाले तक के व्यक्तित्व का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट का दिल्ली को विशेष लाभ मिला है। आने वाले समय में दिल्ली में प्रदूषण में कमी आएगी। सरकार ने बजट में प्रदूषण घटाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शुक्रवार को एक संवाददाता में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है। सरकार देश के चार वर्ग जिसमें युवा, महिला, ग़रीब और किसान शामिल हैं, की उन्नति के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली- वाराणसी हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर बनने का प्रावधान किया गया है। इससे दिल्ली वालों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एवं दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे जैसे सड़को के जाल बिछाने की भी तैयारी है। दिल्ली कंसेशन प्लान में 24000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। जिसमें गुरुग्राम से दिल्ली आते वक्त शिवमूर्ति के पास एक टनल को बनाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि कटरा से दिल्ली आने वाले ट्रैफ़िक को एयरपोर्ट से कनेक्ट करने की भी व्यवस्था की गई है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर नोएडा जाने वाले को ट्रॉनिका सिटी से गाजियाबाद होते हुए एक रोड पास किया गया है। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सेंट्रल दिल्ली को जाम मुक्त बनाने के लिए एम्स से महिपालपुर तक 5000 करोड़ रुपये का एक मार्ग बनाने की तैयारी है। इसके आलावा नोएडा, मयूर विहार, सरिता विहार को जोड़ने के कारण कालिंदी कुंज तक सिग्नल फ्री सर्कुलर रोड बनाने का निर्णय हुआ है। दिल्ली में तीन बड़े हाईवे को नेशनल हाई वे में बदलने की बात कही गई है। आश्रम से बदरपुर, पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर और मेहरौली से गुरुगांव जाने वाले रोड को भी अंडर पास और सिग्नल फ्री बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन उपायों से दिल्ली का प्रदूषण कम होगा, वाहनों की गति तेज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें