केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाईक पिछले 14 दिनों से मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। हालांकि मंगलवार को हुए कोरोना जांच में वे पॉजिटिव मिले हैं। 24-48 घंटे बाद उनकी दोबारा जांच होगी। कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, 'केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक पिछले 14 दिनों से मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं। आज उनकी स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है। वह ठीक हो रहे हैं। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की एक टीम ने उनसे दोबारा मुलाकात की और कहा कि उन्हें दिल्ली एम्स में स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं है।'
मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सरकार ने एएनआई को बताया, 'केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की स्वास्थ्य स्थिति में और उनके सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर में सुधार हुआ है। मंगलवार को जीएमसी द्वारा किए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका 24-48 घंटे बाद दोबारा परीक्षण किया जाएगा।'