फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana MLC Poll: केंद्रीय मंत्री बोले- सत्तारूढ़ दल पाकिस्तानी टीम जैसी, भाजपा टीम इंडिया; कांग्रेस भड़की

Tue, 25 Feb 2025 05:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।

सार

Telangana MLC Poll: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने तेलंगाना एमएलसी चुनाव को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से जोड़ा, जिससे कांग्रेस भड़क गई। संजय कुमार ने भाजपा को भारतीय टीम और कांग्रेस को पाकिस्तानी टीम बताते हुए मतदाताओं से पार्टी को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
बंडी संजय कुमार। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने 27 फरवरी को होने वाले तेलंगाना एमएलसी चुनावों की तुलना भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच से की है। उनके इस बयान से सत्तारूढ़ कांग्रेस भड़क गई। 

विज्ञापन


'उम्मीदों को पूरा करेगी भाजपा'
संजय कुमार ने कहा, जैसे भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में फैंस की उम्मीदों को पूरा किया, वैसे ही भाजपा भी शिक्षकों और स्नातकों की उम्मीदों को पूरा करेगी, जो एमएलसी चुनाव में वोट डालने वाले हैं। 

'हमें वोट देंगे तो भारत की जीत होगी....'
उन्होंने आगे कहा, 'हम (भाजपा) भारतीय टीम हैं और वह (कांग्रेस) पाकिस्तानी टीम है। अब मतदाताओं को फैसला करना है। हमें वोट देंगे तो भारत की जीत होगी और उन्हें वोट देंगे तो पाकिस्तान की जीत होगी। यह बयान उन्होंने करीमनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।'    
विज्ञापन


'एमएलसी चुनाव में पहली बार प्रचार कर रहे सीएम'
संजय कुमार ने यह भी कहा कि भारत ने पाकिस्तान को हाल ही में क्रिकेट मैच में शर्मनाक हार दी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा को वोट दें, ताकि कांग्रेस को राजनीतिक मैच में हराया जा सके। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने दावा किया कि इससे पहले किसी भी मुख्यमंत्री ने एमएलसी चुनाव में प्रचार नहीं किया था। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को सोमवार को तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करना पड़ा, क्योंकि कांग्रेस को अपनी हार निश्चित लग रही है।  

संजय कुमार के बयान पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
तेलंगाना के कांग्रेस प्रमुख बी. महेश कुमार गौड़ ने संजय कुमार के बयान पर आपत्ति जताई और कहा कि भाजपा हमेशा हमेशा चुनावों में सांप्रदायिक जहर फैलाकर और भारत को पाकिस्तान से जोड़कर फायदा उठाने की कोशिश करती है। उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल है, राजनीति से इसका क्या संबंध हो सकता है? गौड़ ने कहा, यह शर्मनाक है कि भाजपा के नेता क्रिकेट को राजनीति में घसीटने का प्रयास कर रहे हैं। 

बीआरएस-बीजेपी का गोपनीय समझौता: रेवंत रेड्डी
इससे पहले, सोमवार को रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भाजपा के बीच 27 फरवरी को तीन सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव में गोपनीय समझौता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय कोयला मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख जी. किशन रेड्डी राज्य ससरकार द्वारा प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र से मंजूरी में अड़चन डाल रहे हैं। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए किशन रेड्डी ने कहा कि रेवंत रेड्डी भाजपा पर ऐसे कीचड़ उछाल रहे हैं, जैसे वह अब भी विपक्ष में हों। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें