फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- पीएम मोदी ने नौकरियों के अवसर पैदा किए

Sat, 08 Jul 2023 04:37 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम ने देश में एक स्टार्टअप ढांचा तैयार किया है, जहां कोई भी बिना किसी परेशानी के उद्यम शुरू कर सकता है।  एक दशक पहले जहां लगभग 400 स्टार्टअप थे, वहीं आज भारत में एक लाख स्टार्टअप हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : twitter.com/AshwiniVaishnaw
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पीएम मोदी के काम की सरहाना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं और देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक रूपरेखा भी तैयार की है। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि अच्छा बुनियादी ढांचा सभी क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देता है। 

विज्ञापन


वंदे भारत, हवाई अड्डे, बंदरगाहों का किया जिक्र
उन्होंने वंदे भारत, हवाई अड्डे, बंदरगाहों का आधुनिकीकरण, राजमार्ग और एक्सप्रेसवे सहित अन्य परियोजनाएं का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह का बुनियादी ढांचा लोगों के जीवन में बदलाव ला रहा है। केंद्रीय मंत्री ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के 19वें दीक्षांत समारोह में बोलते हुए कहा कि स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद, आप आर्थिक गतिविधि की किसी धारा में शामिल हो जाएंगे जहां बुनियादी ढांचा बहुत बड़ा अंतर रखता है। अगर देश में अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर हो तो शिपिंग इंडस्ट्री और दूसरे सेक्टर भी विकास करते हैं।

आईफोन के निर्माण में तमिलनाडु का बड़ा योगदान 
आगे अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित किया है। दस साल पहले देश इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का आयात करता था लेकिन आज 98 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भारत में बनते हैं और तमिलनाडु ने आईफोन के निर्माण में योगदान दिया और पूरी दुनिया के लिए बनाए गए कुछ मोबाइल घटक तमिलनाडु से निकलते हैं। आगे बोले कि भारत में सेक्टर दर सेक्टर इसी प्रकार की वृद्धि हो रही है। हालाँकि भारत ने लगभग 10 महीने पहले 5जी तकनीक पेश की थी, लेकिन अब देश में इसकी 2.75 लाख साइटें हैं और यह दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा 5जी इकोसिस्टम बन गया है। उन्होंने कहा, जबकि अमेरिका जैसे विकसित देश, जिसने 2019 में 5जी लॉन्च किया था, वहां केवल लगभग एक लाख साइटें हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज डिजिटल तकनीक व्यावहारिक रूप से हर उद्योग पर बड़ा प्रभाव डाल रही है। पिछले महीने देश में लगभग 930 करोड़ डिजिटल लेनदेन किए गए और यहां तक कि गांव में बैठा एक छोटा नारियल विक्रेता भी डिजिटल भुगतान कर रहा है।

पीएम ने देश में एक स्टार्टअप ढांचा तैयार किया है
स्टार्टअप के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र दुनिया की पूरी आबादी की समस्या को हल करने के लिए कोई समाधान बना सकते हैं, तो आपको केंद्र पूरी मदद करेगा क्योंकि सरकार ने इस तरह का रोडमैप तैयार किया है। आगे बोले कि पीएम ने देश में एक स्टार्टअप ढांचा तैयार किया है, जहां कोई भी बिना किसी परेशानी के उद्यम शुरू कर सकता है।  एक दशक पहले जहां लगभग 400 स्टार्टअप थे, वहीं आज भारत में एक लाख स्टार्टअप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें