फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Money: सरकार ने 1.25 लाख करोड़ का कालाधन किया जब्त, 4600 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

Tue, 13 Dec 2022 05:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन मॉडल के बारे में , केंद्रीय मंत्री ने कहा, पीएम का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि देश को शॉर्टकट  राजनीति नहीं बल्कि सुशासन की ओर जाना चाहिए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर अश्विनी वैष्णव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा, सरकार ने अब तक लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का काला धन बरामद किया और 4,600 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन

रेल भवन में मीडिया से बातचीत में वैष्णव ने कहा, आज, 2014 से 2022 तक की स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले ही 4.5 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं, जिसका अर्थ है कि सिस्टम में बहुत सारा भ्रष्टाचार हटा दिया गया है। वह सारा पैसा सरकार के पास आ रहा है। उन्होंने कहा, 4,300 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को कुर्क किया गया है, 1,254 लाख करोड़ रुपये का काला धन जब्त किया गया है, 1.75 लाख शेल कंपनियों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन मॉडल के बारे में , केंद्रीय मंत्री ने कहा, पीएम का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि देश को शॉर्टकट  राजनीति नहीं बल्कि सुशासन की ओर जाना चाहिए। सुशासन देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए प्रधानमंत्री  ने एक डिजिटल ढांचा तैयार किया है। पहला डिजिटल आयाम, 45 करोड़ जन धन खातों से डिजिटल तकनीक का उपयोग शुरू, 135 करोड़ आधार मिलना, जहां कई देश अभी भी अपने टीकाकरण कार्यक्रम से जूझ रहे हैं, वहीं भारत ने एक डिजिटल प्लेटफॉर्म- कोविन का उपयोग करके 216 करोड़ टीकाकरण पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


125 करोड़ किसानों ने ई-एनएएम में कराया नामांकन
मंत्री ने कहा, करीब 125 करोड़ किसानों ने ई-एनएएम (कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) मंडियों को कृषि जिंसों के लिए एक राष्ट्रीय बाजार बनाने के लिए जोड़ने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल) प्लेटफॉर्म पर भी नामांकन किया है। सरकार ने पारदर्शी तरीके से करीब 3.5 लाख करोड़ का सामान भी खरीदा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें