फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: ‘350 से अधिक लोकसभा सीटें जीतेगी BJP’, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का दावा

Mon, 17 Apr 2023 10:25 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

चौबे ने झारखंड के सीएम पर भी हमला बोला। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। साथ ही भाजपा साल 2024 के आम चुनाव में 350 से अधिक लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने इस दौरान झारखंड सीएम पर भी निशाना साधा।

सांठगांठ कर रहे नेता

बता दें, अश्विनी कुमार चौबे रविवार को सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण विभागों द्वारा की गई विभिन्न पहलों को उजागर करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट नेता सांठगांठ करके देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। 

लोग पीएम के साथ

उन्होंने कहा कि वे नहीं जानते कि लोग पीएम मोदी के साथ हैं। 2024 के चुनावों के बाद मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा 350 से अधिक लोकसभा सीटें जीतेगी। चौबे ने झारखंड के सीएम पर भी हमला बोला। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। साथ ही बेरोजगारी भी बढ़ गई है।

झारखंड सरकार है जनविरोधी 

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि पांच हजार से अधिक दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 5,258 हत्याएं हुई हैं। उन्होंने हाथी के हमले में मरने वालों के परिवार को कम मुआवजे की राशि देने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि झारखंड में केवल 4 लाख रुपये दिए जाते हैं, जबकि कर्नाटक में यह 15 लाख रुपये है। हम राज्य सरकार से अनुग्रह राशि को बढ़ाकर कम से कम 5 लाख रुपये करने का आग्रह करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें