फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID19: 'वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी रखते हैं गूगल CEO, पर भारत में..', केंद्रीय मंत्री ने बताया वाकया

Tue, 16 May 2023 01:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रधानमंत्री खुलकर सबके विचार सुनते हैं। और वह यह भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि हम क्या-क्या कर सकते हैं। जैसे- गैस सिलेंडर धरातल पर पहुंचाना।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी की वाहवाही की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला में एक रोजगार मेला में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अब तक 2,88,000 लोगों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। वहीं उन्होंने भ्रष्टाचार को खत्म करने पर भी बात की।

 

उन्होंने कहा कि हमें भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है। वहीं, उन्होंने गूगल के सीईओ सुंदर पिचई से मिले एक वाक्या को बताया। उन्होंने कहा कि पिचई मुझसे दिल्ली में एक कार्यक्रम में मिले थे। उन्होंने अपनी जेब से एक कागज निकाला और कहा कि ठाकुर जी मेरा वैक्सीन सर्टिफिकेट तो आज भी मेरे पास रहता है। मुझे दुनियाभर में हार्डकॉपी लेकर जाना पड़ता है। लेकिन भारत में सभी के पास उनके फोन में वैक्सीन सर्टिफिकेट होता है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए, जो कोई भी देश नहीं कर पाया है, वो हमने कर दिखाया। 

 

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री खुलकर सबके विचार सुनते हैं। और वह यह भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि हम क्या-क्या कर सकते हैं। जैसे- गैस सिलेंडर धरातल पर पहुंचाना। मंत्री ने कहा कि 9 करोड़ 60 लाख बहनों को सिलेंडर दिया जा चुका है। वहीं साढ़े तीन करोड़ लोगों को पक्के घर दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि घर की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हो। 

 

तीन करोड़ 50 लाख में से 78 फीसदी महिलाओं के नाम रजिस्ट्री है और बाकि 22 फीसदी ज्वाइंट खाते में रजिस्टर है। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं को अधिकार दिलाने का काम किया है। पानी कनेक्शन घर तक देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह सब आप जैसे कर्मचारी और अधिकारियों की वजह से ही संभव हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें