फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED-CBI की कार्रवाई: अनुराग ठाकुर बोले- लालू का एक ही नारा 'तुम मुझे प्लॉट दो मैं तुम्हें नौकरी दूंगा'

Sat, 11 Mar 2023 04:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लालू परिवार के खिलाफ ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनका (लालू) एक ही नारा था- आप मुझ प्लॉट दो, मैं आपको नौकरी दूंगा।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ ईडी-सीबीआई की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। ठाकुर ने कहा, उनका (लालू प्रसाद यादव का) एक ही नारा था- तुम मुझे प्लॉट दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा। हर किसी ने भ्रष्टाचार का अपना मॉडल बनाया है, आज जब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, तो वे सभी एकजुट हो गए हैं।

विज्ञापन


बीआरएस एमएलसी पर भी साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने बीआरएस एमएलसी के. कविता पर भी साधा निशाना और कहा कि नौ साल के शासन में क्या केवल एक ही महिला सशक्त हुई? जब भ्रष्टाचार और घोटाले के गंभीर आरोपों में उलझते हैं, तब आपको महिला सशक्तिकरण का मुद्दा याद आता है। क्या आप तेलंगाना में लूट को कम करने में कामयाब रहे जो आपने दिल्ली पहुंचने का फैसला किया है।

कोरोना महामारी के दौरान गलत सूचना को बताया इन्फोडेमिक
ठाकुर ने कोरोना महामारी के दौरान गलत सूचना और झूठ के प्रसार को 'इन्फोडेमिक' बताया और कहा कि दुनियाभर में इसके कारण हजारों लोगों की जान चली गई। ठाकुर पुणे शहर के एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित यूथ-20 (वाई20) परामर्श बैठक में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


इन्फोडेमिक से गई हजारों लोगों की जान
वाई-20 सभी जी-20 सदस्य देशों के युवाओं को एक-दूसरे से बातचीत को सक्षम बनाने के लिए एक आधिकारिक परामर्श मंच है। मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में बात करते हुए ठाकुर ने कहा, यह एक महामारी से ज्यादा झूठ और गलत सूचना के प्रसार के कारण इन्फोडेमिक था। इससे दुनियाभर में हजारों लोगों की जान चली गई। 

दुनिया में बदली भारत की तस्वीर
इन्फोडेमिक दो शब्दों का मिश्रण है - सूचना के साथ महामारी या वैश्विक महामारी।  सूचना और प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री ने कहा, कई बार हमें यह देखना पड़ता है कि प्रौद्योगिकी एक सक्षम है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में भारत की स्थिति सकारात्मक रूप से बदली है।

आंखों में आंखें डालकर ताकत के साथ बात करता है भारत
उन्होंने कहा, आज भारत अपने राष्ट्रीय हित तय करता है। यह आंखों में आखें डालकर बोलता है और ताकत के साथ बात करता है। भारत अब किसी भी वार्ता के दौरान आंख से आंख मिलाकर संपर्क सुनिश्चित करता है, चाहे बातचीत में कोई भी देश शामिल हो। नया भारत बेहतर से और बेहतर हो रहा है। 


 
कोरोना के दौरान झूठी सूचनाओं ने लीं हजारों की जान : अनुराग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कोरोना महामारी के दौरान गलत सूचनाओं और झूठ के प्रसार को ‘इन्फोडेमिक’ (व्यापक पैमाने पर झूठी सूचनाओं को फैलाया जाना) बताया और कहा कि दुनियाभर में इसके कारण हजारों लोगों की जान चली गई। अनुराग पुणे शहर में यूथ 20 (वाई20) परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे, जिसका आयोजन एक निजी विश्वविद्यालय में किया गया। यूथ-20 (वाई20), जी-20 के सभी सदस्य देशों के युवाओं के लिए एक परामर्श मंच है, जहां वे आपस में संवाद करते हैं। चौथी वाई20 परामर्श बैठक ‘शांति निर्माण और सुलह: युद्ध-रहित युग की शुरुआत- वसुधैव कुटुम्बकम का दर्शन और काम का भविष्य’ विषय पर आयोजित की गई।

मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर ठाकुर ने कहा कि महामारी से अधिक यह बड़ी संख्या में झूठी सूचनाएं फैलाए जाने जैसा था, क्योंकि झूठी और गलत सूचनाएं फैलाई गईं और इसके चलते दुनिया में हजारों-हजार लोगों की मौत हुई। इंफोडेमिक दो शब्दों से मिलकर बना है- सूचना और वैश्विक महामारी या महामारी। सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री ने कहा, कभी-कभी हमें यह भी देखना होगा कि प्रौद्योगिकी मददगार है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व में भारत की स्थिति सकारात्मक रूप से बदली है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, आज भारत अपने राष्ट्रहित की स्थिति तय करता है। यह आंख से आंख मिलाकर बराबरी के स्तर पर बात करता है, यह मायने नहीं रखता कि वार्ता में कौन सा देश शामिल है। नया भारत बेहतर हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें