फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: भाजपा ने लगाया अटकलों पर लगा विराम, केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता आरसीपी सिंह नहीं हुए BJP में शामिल

Mon, 04 Jul 2022 07:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री और जनता दल(यू) के नेता आरसीपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी नहीं ज्वाइन की है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है।
विज्ञापन
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में दल के नेता आरसीपी सिंह।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और जनता दल(यू) के नेता आरसीपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी नहीं ज्वाइन की है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। इस खबर के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि आरसीपी सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। सूत्रों ने कहा कि वे हैदराबाद में थे और कमेटी की एक बैठक में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


मामले में भाजपा ने सोमवार को आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया। पार्टी की ओर बताया गया कि वह एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने हैदराबाद आए थे।

इससे पहले भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हैदराबाद में संपन्न हुई। बिहार के भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने ट्वीट किया कि यह खबर पूरी तरह से भ्रामक है कि आरसीपी सिंह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए थे। वह सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में हैदराबाद आए होंगे और हवाई अड्डे पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन


जद (यू) के कोटे से मंत्री होने के बावजूद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सिंह को राज्यसभा का टिकट देने से इनकार किए जाने के बाद उनके अगले कदम के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी के सूत्रों ने कहा कि सिंह का हैदराबाद हवाई अड्डे पर केंद्रीय इस्पात मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी के रूप में स्वागत किया गया। सूत्र ने कहा कि सिंह अपने मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें