फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब बोले- महाराष्ट्र में दो-तीन महीने में बनेगी भाजपा की सरकार

Tue, 24 Nov 2020 01:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रभानी
विज्ञापन
Union Minister & BJP leader Raosaheb Patil Danve - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने महाराष्ट्र में अगले दो-तीन महीनों में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया है। भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने विधान परिषद के लिए चुनाव प्रचार के दौरान परभणी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'आप यह मत सोचिए कि हमारी सरकार नहीं बनेगी, यह दो-तीन महीनों में बनेगी ... हम इन चुनावों के समापन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

विज्ञापन

 


बता दें कि इससे पहले बिहार चुनाव के परिणाम आने के ठीक एक दिन बाद 11 नवंबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि राज्य की ठाकरे सरकार चार साल भी नहीं चलेगी। उसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।


महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि हम संविधान को मानने वाले लोग हैं। इसलिए भाजपा की ओर से संविधान विरोधी कोई काम नहीं होगा। प्रदेश में हम सक्षम विपक्षी पार्टी के रूप में अपना काम करते रहेंगे, लेकिन यह भी तय है कि तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार चार साल नहीं चल पाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यदि चुनाव होता है, तो राज्य के नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में शुरू हो सकता है ऑपरेशन लोटस 
सूबे के राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि जल्द ही महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस शुरू हो सकता है। इससे राज्य में सत्ता परिवर्तन संभव है। हालांकि, इसको लेकर महाराष्ट्र में फिलहाल कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के बयान से एक बार फिर इस चर्चा को बल मिला है।

...तो ऑपरेशन धनुष-बाण भी हो सकता है
वहीं, शिवसेना नेता व राज्य के संसदीय कार्यमंत्री अनिल परब ने कहा था कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए जहां ऑपरेशन लोटस चलाने की बात की जा रही है, तो हम भी कम नहीं है। उसी तर्ज पर राज्य में ऑपरेशन धनुष-बाण भी शुरू हो सकता है क्योंकि कोई किसी को रोक नहीं सकता। जिसे ऑपरेशन करना है वह रणनीति तय कर सकता है।

महाराष्ट्र में फिलहाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास आघाड़ी की सरकार चल रही है। महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें