फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, गृह मंत्री अमित शाह ने की आरती

Mon, 12 Jul 2021 06:24 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।

सार

गृह मंत्री अमित शाह ने रथ यात्रा से पहले अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में आरती की। जगन्नाथ मंदिर को सजाया गया है और मंदिर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
आरती करते अमित शाह - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में हर साल की तरह आज भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। अबकी बार कोरोना वायरस महामारी के कारण  कर्फ्यू के बीच रथ यात्रा का आयोजन होगा। चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है ताकि लोग यात्रा में शामि न हो पाएं। अक्सर हर साल रथ यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में भक्त इकठ्ठे होते हैं।

विज्ञापन


अबकी बार रथ यात्रा के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद हैं। उन्होंने रथ यात्रा से पहले अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में आरती की। जगन्नाथ मंदिर को सजाया गया है और मंदिर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
 

साथ ही इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में हाथी को खाना खिलाया। इस दौरान हाथी ने अपनी सूंड से अमित शाह के सिर छूआ। 

विज्ञापन



अधिकारियों के मुताबिक इस बार144वीं रथयात्रा का आयोजन सादे तरीके से कम समय में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार 12 घंटे के स्थान पर चार-पांच घंटे में यात्रा समाप्त हो जाएगी, हालांकि यह पहले की तरह 19 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। अहमदाबाद में रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर को सजाया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें