फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अल्फोंस ने वाई श्रेणी की सुरक्षा लेने से मना किया

Tue, 28 Nov 2017 09:29 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
अल्फोंस कन्नाथानम
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन, सूचना और तकनीकी मंत्री अल्फोंस कन्नाथानम ने वाई-श्रेणी की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। अल्फोंस ने पीएसओ के साथ अपनी कार में चलने का फैसला किया है। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अल्फोंस ने कहा है कि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत नहीं है और यह संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी है।
विज्ञापन


पढ़ें- केन्द्रीय मंत्री बोले- पेट्रोल खरीदने वाले भूखे नहीं मर रहे, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

केंद्रीय मंत्री इस चीजों को लेकर बहुत सजग हैं। वह बिजनेस क्लास में यात्रा नहीं करते हैं। यात्रा के दौरान सरकारी गेस्ट हाउस छोड़कर वह कहीं और नहीं ठहरते हैं। इसके साथ ही अपनी निजी काम के लिए सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं करते हैं। 

मंत्री के करीबी एक अधिकारी ने कहा, ‘उन्होंने यहां तक की अपनी वाई कैटेगरी की सुरक्षा नहीं ली जिसके वह पात्र हैं।’ इतना ही नहीं जब उनके आधिकारिक बंगले की मरम्मत हो रही थी उस दौरान उन्होंने सरकारी अशोका होटल में रहने की बजाए केरल हाउस में ठहरने को चुना। इससे पहले 25 नवंबर को वह अपने निजी वाहन से अपने मंत्रालय ट्रांसपोर्ट भवन गए थे। खुद वाहन चला कर मंत्रालय पहुंचे अल्फोंस को सीआईएसएफ कर्मी ने घुसने से रोक दिया था। सोमवार को राज्यसभा की शपथ लेने वाले अल्फोंस जब रविवार को काम पर होते हैं तो अपने स्टाफ को नहीं बुलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें