फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय श्रम मंत्री का दावा, संगठित क्षेत्र की नौकरियों में तीन साल में बढ़े दो करोड़ लोग

Tue, 17 Sep 2019 06:38 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार को कहा कि देश में संगठित क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में पिछले तीन साल में दो करोड़ अतिरिक्त श्रमिक जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि एक साल में देश में रोजगार के आंकड़ों को और पुख्ता किया जाएगा। गंगवार ने कहा, ‘हम असंगठित श्रेत्र पर भी काम कर रहे हैं जहां 40 करोड़ से अधिक श्रमिक काम कर रहे हैं।’

विज्ञापन


गंगवार ने राजधानी में राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार समारोह के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत में कहा, ‘ऐसे सभी प्रतिष्ठानों में जहां 20 या 20 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं, उनमें तीन साल में कुल मिला कर श्रमिकों की संख्या दो करोड़ बढ़ी है। उनकी संख्या छह करोड़ से बढ़ कर अब आठ करोड़ हो गयी है।’

पुख्ता आंकड़े तय करने में अभी एक साल और लगेगा

देश में रोजगार की सही स्थिति के बारे में पूछे जाने पर श्रम मंत्री ने कहा, ‘हम सभी व्यावसायिक इकाइयों में रोजगार सृजन की सूचना पर काम कर रहे हैं। इनमें एक-दो श्रमिक वाली इकाइयां भी शामिल हैं। इन इकाइयों को सरकार से कर्ज मिले हैं।’ गंगवार ने कहा कि रोजगार के पुख्ता आंकड़े तय करने में अभी एक साल और लगेगा।

उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अपने मंत्रालय के तहत आने वाले निकायों के कार्य के बारे में बताया कि ‘कर्मचारी राज्य बीमा निगम’ (ईएसआईसी) लेह में 30 बिस्तर का और श्रीनगर में 100 बिस्तर का अस्ताल बनाएगा। उन्होंने कहा कि ईएसआईसी श्रीनगर और जम्मू में कार्यालय खोलेगी। जरूरी समझा गया तो लेह में भी एक कार्यालय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें