फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple iPhones: हमारी आदिवासी  बहनें भी आईफोन का निर्माण करेंगी, केंद्रीय रेल मंत्री ने कही ये बड़ी बात

Tue, 15 Nov 2022 09:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब एप्पल का आईफोन भारत में बनने लगा है और इसकी सबसे बड़ी फैक्ट्री बेंगलुरु के पास लग रही है। खुशी की बात ये है कि आदिवासी समुदाय की हमारी बहनें भी भारत में आईफोन का निर्माण करेंगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में एप्पल के आईफोन बनाने वाली सबसे बड़ी इकाई बेंगलुरु के पास होसुर में लगाई जा रही है। इसमें करीब 60,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। रांची और हजारीबाग के आसपास रहने वाली छह हजार आदिवासी महिलाओं को आईफोन बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आईफोन अब भारत में बन रहा है। होसुर में स्थापित इकाई में 60,000 लोग एक साथ काम कर सकेंगे। इन कर्मचारियों में से पहले 6,000 कर्मचारी रांची और हजारीबाग के आसपास के स्थानों की हमारी आदिवासी बहनें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें