केरल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते पेरियार नदी और सहायक नदियों के तट पर रहने वाले 10,000 से अधिक लोगों को एर्नाकुलम जिले में खोले गए 78 शिविरों में भेजा गया है। दो बांधों के पानी छोड़े जाने के बाद विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में परवूर, अलुवा, कनयणूर और कुनाथुनद तालुक में खोले गए 78 राहत शिविरों में 10,510 लोगों को आश्रय प्रदान किया गया है।
जिला अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शिविरों में स्थानांतरित लोगों को भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारी की गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने सीएम आपदा राहत कोष में एक लाख रुपये का योगदान दिया है और जनता से भी खुले दिल से दान करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘केरल में अभूतपूर्व बारिश का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्निर्माण करना एक कठिन कार्य होगा। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि केरल में प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता में राहत प्रयासों में उदारतापूर्वक योगदान दें।