केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में खराब मौसम के चलते रिजिजू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
रिजिजू समेत अन्य लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर बीएसएफ का था। बारिश और घने कोहरे के चलते पायलट ने समझदारी के साथ हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में सुरक्षित लैंड किया। रिजिजू समेत हेलीकॉप्टर में सवार अन्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
#WATCH MoS Home Kiren Rijiju's chopper made preventive landing in Itanagar, due to bad weather. pic.twitter.com/b4SkcIN8mm— ANI (@ANI_news) July 4, 2017