फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने की अधिकारियों के साथ बैठक, पहुंचे थे अपने कार्यालय

Mon, 28 Sep 2020 09:01 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अपने मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक की और विभिन्न महत्वपूर्ण और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। शाह एम्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार किसी बैठक की अध्यक्षता करने के लिए नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय आए।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें कई महत्वपूर्ण और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। हालांकि, यह अभी ज्ञात नहीं हो सका है कि बैठक में किन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें