फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम सरकार ने निकाला अपना अखबार: गृहमंत्री अमित शाह ने 'असम बार्ता' को किया लॉन्च, हर महीने निकलेगा समाचार पत्र 

Tue, 10 May 2022 07:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम सरकार के मासिक समाचार पत्र को लॉन्च किया। इस मौके पर न्यूजलेटर के संपादक बिष्णु कमल बोरा ने कहा कि राज्य सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के तत्वावधान में प्रकाशित होने वाला यह न्यूजलेटर सरकार व उसकी योजनाओं से जुड़े रहने में लोगों को सक्षम बनाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को असम सरकार का न्यूजलेटर 'असम बार्ता' (असम की आवाज) लॉन्च किया। दरअसल, असम सरकार को आज एक साल पूरा हो रहा है। ऐसे में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री गुवाहाटी में पिछले 25 वर्षों की सेवा के लिए असम पुलिस को ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ से सम्मानित भी किया। 

विज्ञापन


राज्य का दौरा कर रहे शाह ने सरमा सरकार की पहली वर्षगांठ और एक सांस्कृतिक संस्थान, श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में पांच कार्यालयों और संरचनाओं की आधारशिला रखने के अवसर पर एक समारोह के दौरान न्यूजलेटर जारी किया।

इस मौके पर न्यूजलेटर के संपादक बिष्णु कमल बोरा ने कहा कि राज्य सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के तत्वावधान में प्रकाशित होने वाला यह न्यूजलेटर सरकार व उसकी योजनाओं से जुड़े रहने में लोगों को सक्षम बनाएगा। बोरा ने कहा, “असम देश के पहले राज्यों में से एक होगा जिसने अपना स्वयं का न्यूजलेटर जारी किया और इससे सरकार और नागरिकों के बीच सीधे संचार में एक नया मानक स्थापित होने की उम्मीद है।” उन्होंने कहा कि ‘असम बार्ता’ तीन भाषाओं असमिया, हिंदी व अंग्रेजी में प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन


ई-जनगणना जल्द
असम प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जल्द देश में अगली जनगणना ई-मोड के जरिये की जाएगी। प्रक्रिया के डिजिटल होने से अगली जनगणना के दौरान सौ फीसदी सटीक गणना की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा, इसके आधार पर अगले 25 साल के लिए देश के विकास की योजनाएं बनाई जाएंगी। असम जैसे राज्य के लिए यह और भी महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें