फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, होम आइसोलेशन में रहेंगे कुछ दिन

Fri, 14 Aug 2020 05:17 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी। 

विज्ञापन


उऩ्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढाढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।'
 


गृह मंत्री ने आगे कहा,  'कोरोना संक्रमण से लड़ने में मेरी मदद करने वाले और मेरा उपचार करने वाले मेदांता अस्पताल के सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का भी आभार व्यक्त करता हूं।'

विज्ञापन

 





बता दें कि दो अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। गृहमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

देशभर में 17 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी लगातार जारी है। शुक्रवार को 64,553 नए मामले सामने आए और 1007 लोगों की मौत रिपोर्ट की गई। यह सातवां दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 24 लाख 61 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 17 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। 
विज्ञापन


गुजरातः अमित शाह ने हर सम्भव मदद सुनिश्चित की
कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने ठीक कुछ घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के कुछ जिलों में भारी वर्षा के कारण हुए अत्यंत जलभराव को लेकर एक ट्वीट किया और हर सम्भव मदद सुनिश्चित की। उऩ्होंने ट्वाट कर कहा, 'गुजरात के कुछ जिलों में भारी वर्षा के कारण हुए अत्यंत जलभराव के विषय में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी जी और मुख्यसचिव से बात कर केंद्र से हर सम्भव मदद सुनिश्चित की। प्रदेश में एनडीआरएफ की 14 टीमों को अलर्ट पर रखा गया है व जरुरत पढ़ने पर और टीम भी तुरंत भेजी जाएंगी।'



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें