फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: गृह मंत्री शाह ने कहा- जम्मू-कश्मीर में होगा 50 हजार करोड़ का निवेश, पांच लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

Sun, 23 Jan 2022 06:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा आज मैं घाटी के युवाओं से कहना चाहता हूं कि उन्हें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास पथ पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ साल में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसमें से 12 हजार करोड़ रुपये के समझौते हो भी चुके हैं। इस निवेश के बाद राज्य के पांच लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के जिलों में सुशासन इंडेक्स (डीजीजीआई) का वर्चुअली उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक की सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक नीति बनाई है। पिछले 70 साल के दौरान जम्मू-कश्मीर में केवल 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।

यह आंकड़ा राज्य ने केवल एक साल में ही पार कर लिया है। आज मैं घाटी के युवाओं से कहना चाहता हूं कि उन्हें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास पथ पर चलना चाहिए। जम्मू-कश्मीर को देश का सबसे विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता। युवाओं को विकास के साथ ही राजनीतिक और लोकतांत्रिक गतिविधियों में भी भाग लेकर भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीजीजीआई से केंद्र शासित प्रदेश के जिलों में प्रशासन सुधारने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा शुरू होगी, जिसका लाभ अंतत: नागरिकों को ही मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें