फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat@100: अमित शाह ने जारी किया स्मारक सिक्का, बोले- PM की ‘मन की बात’ आकाशवाणी को युवा पीढ़ी तक ले गई

Wed, 26 Apr 2023 10:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर उनकी जबरन चुप्पी वाले बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि देश में अभिव्यक्ति जो स्वतंत्रता है वह शायद ही विश्व के किसी कोने में होगी। धनखड़ ने ‘मन की बात @ 100 सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
Mann Ki Baat@100 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में मन की बात @ 100 पर राष्ट्रीय सम्मेलन में एक स्मारक सिक्का जारी किया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम का 100वां एपिसोड आगामी रविवार को प्रसारित किया जाएगा। 

विज्ञापन

 



PM मोदी के 'मन की बात @ 100' पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव के समापन सत्र पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र के अंदर जनसंवाद के अनेक माध्यम होते हैं और मोदी जी ने आकाशवाणी को जनसंवाद को चुना। इससे आकाशवाणी युवा पीढ़ी तक पहुंचा। मैं बचपन से आकाशवाणी का बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मैंने कई महत्वपूर्ण बातें आकाशवाणी पर सुनी हैं। बांग्लादेश पर भारत की विजय को मैंने आकाशवाणी पर सुना है। आपातकाल के बाद, एक तानाशाह के पराजय को सुबह 5 बजे आकाशवाणी के बुलेटिन पर सुना कि इंदिरा गांधी पराजित हो गई हैं।
 



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे लोकतंत्र में 2 बड़े योगदान किए हैं। एक, उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त किया है। दूसरा, उन्होंने पद्म पुरस्कारों का लोकतंत्रीकरण किया है। पहले पद्म पुरस्कार सिफारिश से मिलते थे। आज पद्म पुरस्कार छोटे से छोटे व्यक्ति लेकिन बड़ा योगदान करने वाले को दिया जाता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी हर चुनौती को अवसर में बदलते हैं: शाह
अमित शाह ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम की खूबी यह है कि नरेंद्र मोदी जैसे राजनीतिक व्यक्ति ने इसके 99 कड़ियों में एक भी राजनीतिक मुद्दे का जिक्र नहीं किया। लोकतंत्र में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा योगदान जाति की राजनीति, भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण की समाप्ति और पद्म पुरस्कारों का लोकतंत्रीकरण करना है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम की आधे घंटे की कड़ी करोड़ों लोगों को राष्ट्र के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री मोदी हर चुनौती को अवसर में बदलते हैं।

'विकलांग' को 'दिव्यांग' बनाने का काम किया: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विकलांग शब्द कितना अपमानजनक था और हमें मालूम नहीं था कि हम सालों से इसका इस्तेमाल कर रहे थे। मोदी जी ने मन की बात के एक एपिसोड से 'विकलांग' को 'दिव्यांग' बनाने का काम किया और करोड़ों लोगों को सम्मानित किया।

जगदीप धनखड़ का सोनिया गांधी पर कटाक्ष
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर उनकी जबरन चुप्पी वाले बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि देश में अभिव्यक्ति जो स्वतंत्रता है वह शायद ही विश्व के किसी कोने में होगी। धनखड़ ने ‘मन की बात @ 100 सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम से राजनीति को दूर रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। 

मन की बात की सकारात्मकता को सराहा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में सकारात्मकता को अपनाते हुए नकारात्मकता को दरकिनार किया है। उन्होंने देश के विकास और ऊंचाइयों को भी ऐसे समय में जब देश उम्मीद खो रहा था। दुनिया में भारत की छवि लगातार प्रभावित हो रही थी। हर तरफ चिंता की लहर थी कि देश विकास की राह कैसे आसान होगी। चीजें कैसे बेहतर होंगी, लेकिन अब यह मुद्दा नहीं है । हम न केवल बेहतर हुए हैं बल्कि हमने तरक्की की राह को आसान किया है।

आत्मनिर्भर भारत को साकार करने में निभाई भूमिका : ठाकुर
कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, मन की बात ने भारत में आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है। देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप से आर्थिक समृद्धि का माध्यम बन गया है। पहले हम आयात में दूसरे नंबर पर थे, किंतु अब दुनिया में सबसे बड़े निर्यातक है। ठाकुर ने कहा मन की बात ने दुनिया में भारत की तरक्की की राह आसान करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें