फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 02 Jun 2019 10:45 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्र के लिए सेवा के दौरान शहादत देने वाले 34,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को रविवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। शाह ने कहा कि इन शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान के कारण ही भारत सुरक्षित है।

विज्ञापन


राजधानी के चाणक्यपुरी क्षेत्र स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज सुबह मैंने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक जाकर वहां केंद्रीय एवं पुलिस बल के हमारे उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी शहादत दी।’’ 

गृहमंत्री ने कहा कि वह स्मारक जाकर अभिभूत हैं। राष्ट्र की रक्षा में अपना जीवन बलिदान करने वाले 34,000 पुलिसकर्मियों के सम्मान में इस स्मारक का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनकी बहादुरी और साहस को सलाम करता हूं। कृतज्ञ राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए उनका ऋणी रहेगा।’’ 

इस मौके पर केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा और गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक राजीव जैन भी मौजूद थे।
 

क्या है राष्ट्रीय पुलिस स्मारक

दिल्ली के चाणक्यपुरी में 30 फीट ऊंचा यह एकल पाषाण-स्तंभ देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है। इस स्मारक का निर्माण शांतिपथ के उत्तरी छोर पर चाणक्यपुरी में 6.12 एकड़ भूमि पर किया गया है। 

एनपीएम ग्रेनाइट के एक टुकड़े से बनी केंद्रीय प्रस्तर प्रतिमा है, जो 30 फीट ऊंचा पत्थर का खंभा है और इसका वजन 238 टन है। इसका वजन और रंग सर्वोच्च बलिदान की गंभीरता का प्रतीक है। सभी 34,844 पुलिस जवानों के नाम शूरता की दीवार पर ग्रेनाइट पर उत्कीर्ण हैं। 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें